प्राथमिक विद्यालय में अन्ना जानवरों का डेरा – NewsKranti

प्राथमिक विद्यालय में अन्ना जानवरों का डेरा

admin
By
admin
1 Min Read

फतेहपुर :- देवमई विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय टरुवापुर में अन्ना पशु डेरा जमाए हुए हैं। कोरोना वायरस के चलते प्राथमिक विद्यालय तो बंद है। परंतु अन्ना जानवरों के लिए खुला हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते अन्ना जानवरों का जमावड़ा विद्यालय में पहुंच जाता है। अगले दोपहर तक अन्ना जानवर विद्यालय में ही बैठे रहते हैं। ग्राम प्रधान के मृत्यु के बाद विद्यालय की देखभाल का जिम्मा ग्राम सचिव ने लिया था।

ग्राम सचिव की लापरवाही के चलते विद्यालय में अन्ना जानवरों ने अपना डेरा जमा रखा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब शासन प्रशासन द्वारा अन्य जानवरों के लिए गौशाला बनाए गए हैं। तो ग्राम सचिव आखिरकार अन्ना जानवरों को गौशाला में क्यों नहीं रखते है।

- Advertisement -

इस संबंध में ग्राम सचिव राजकुमार पटेल ने बताया कि ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद प्रधान के कार्यों की जिम्मेदारी हमारे ऊपर ही है। उच्च अधिकारियों को पत्रावली बना कर दे दी गई। बजट आने के बाद कार्य करा दिया जाएगा।

रिपोर्ट शोभित शुक्ला

Share This Article