अरविंद केजरीवाल को जेल में खानी पड़ेगी 2 जून की रोटी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका - NewsKranti

अरविंद केजरीवाल को जेल में खानी पड़ेगी 2 जून की रोटी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका

admin
By
admin
2 Min Read

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली 1 जून तक की जमानत अवधि अब खत्म होने वाली है। ऐसे में जमानत अवधि को बढ़ाने के लिए केजरीवाल द्वारा डाली गयी याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया है। जिस कारण उन्हें 2 जून को वापस जेल में जाना होगा।

सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने इनकार करते हुए कहा कि चूंकि केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने पर फैसला पहले ही सुरक्षित रखा जा चुका है। इसलिए अंतरिम जमानत बढ़ाने की उनकी याचिका का मुख्य याचिका से कोई संबंध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने की अनुमति भी दी है। इसलिए यह अर्जी सुनवाई योग्य नहीं है।

केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें गंभीर बीमारी है और उनका पीईटी -सीटी स्कैन किया जाना है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को एक जून तक की अंतरिम जमानत देते हुए दो जून को सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और 50 हजार रुपये के जमानती के आधार पर जमानत दी थी। उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी से संरक्षण नहीं मिलने के बाद ईडी ने उसी दिन देरशाम उनसे पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

- Advertisement -
Share This Article