राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में खेलती नजर आयेंगी कानपुर की आरना - NewsKranti

राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में खेलती नजर आयेंगी कानपुर की आरना

admin
By
admin
1 Min Read

कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही आरना गुप्ता ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सिल्वर मेडल जीतकर शूटिंग के नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है। द स्पोर्ट्स हब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आरना को उसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

इंदौर के महू में 21 से 27 मई के बीच हुए इंडिया ओपन कंपटीशन राइफल/पिस्टल में 400 में से 390 अंक हासिल किए और यूथ कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। आरना के कोच रोहित यादव और आरना को द स्पोर्ट्स हब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article