दहेज में कार व कैश ने देने पर लड़के वालों ने किया शादी से इंकार

admin
By
admin
2 Min Read

कानपुर। शादी से पहले दहेज में कार और नकदी की डिमांड ने एक तय रिश्ते को तोड़ दिया। युवती ने दहेज लोभियों के घर जाने और शादी करने से मना कर दिया। आरोप है कि वर पक्ष ने लाखों रुपए लिए और इसके बाद ब्रेजा कार और पांच लाख रुपये अतिरिक्त मांग की। लड़की पक्ष ने कल्याणपुर थाने पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस ने वर पक्ष से सम्पर्क कर उन्हें थाने बुलाया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का कन्नौज निवासी एक युवक से दिसंबर 2024 में रिश्ता तय हुआ था। कल्याणपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में बरीक्षा और गोदभराई कार्यक्रम भी हो चुका था। जिसपर करीब सात लाख रुपये खर्च हुए। इन दोनों कार्यक्रम में नाते-रिश्तेदार भी शामिल हुए थे। आरोप है कि इसके बाद अक्टूबर 2025 तक लड़के वालों ने छह लाख रुपए कई बार में नगद लिए।

इसके बावजूद वर पक्ष ने दहेज में ब्रेजा कार और पांच लाख रुपये अतिरिक्त की मांग रखी। 8 नवम्बर को दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान अभद्रता और धमकी दौरान अभवता और धामको आई तो पीड़ित वधू पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है, लड़के वालों से सम्पर्क किया गया है। प्रकरण में जांच कर अग्रिम विधिक काररवाई की जायेगी।

Share This Article