श्रावस्ती :- विकासखंड गिलौला अंतर्गत गिलौला बाजार में जिलाधिकारी के आदेशों का अनुपालन नहीं हो रहा है लोग बखूबी उनके आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। वही गिलौला पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
आपको बताते चलें कि कोरोनावायरस जैसे भयंकर महामारी के चलते जिलाधिकारी ने 15 जून 2020 से 30 जुलाई 2020 तक मछली के शिकार एवं बिक्री पर पूरी तरीके से पाबंदी लगा दी थी।वही थाना गिलौला से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित नहर पर खुलेआम मछली का शिकार हो रहा है।
जबकि इस बात की जानकारी गिलौला थाना अध्यक्ष को बखूबी है। कि महज चंद मीटर दूर नहर पर अवैध रूप से किस तरीके से मछलियों का शिकार हो रहा है। और सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है। कि जिलाधिकारी के आदेशों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस प्रशासन क्यों कार्यवाही नहीं कर रही है।
रिपोर्ट -पंकज मिश्रा