बेंगलुरु मॉल में महिला से यौन उत्पीड़न, क्रिसमस शॉपिंग के दौरान नशे में आरोपी गिरफ्तार – NewsKranti

बेंगलुरु मॉल में महिला से यौन उत्पीड़न, क्रिसमस शॉपिंग के दौरान नशे में आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के मॉल में क्रिसमस शॉपिंग के दौरान महिला से छेड़छाड़। पुलिस ने नशे में धुत आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

Saniya Soni
2 Min Read
Oplus_16908288
Highlights
  • बेंगलुरु मॉल में महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न।
  • घटना 25 दिसंबर, क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान हुई।
  • आरोपी की पहचान 27 वर्षीय मनोज चंद, असम निवासी के रूप में।
  • आरोपी ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में करता था काम।
  • शराब के नशे में महिला को गलत तरीके से छूकर भागा।
  • मौके पर तैनात पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ा।
  • भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत केस दर्ज।

Bengaluru Woman Molestation Case: मॉल में क्रिसमस शॉपिंग के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु में क्रिसमस के मौके पर एक मॉल में महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज चंद के रूप में हुई है, जो असम का रहने वाला है और एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवा में कार्यरत था।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला 25 दिसंबर को अपने पति और बच्चे के साथ मॉल में शॉपिंग के लिए गई थी। मॉल में भारी भीड़ थी, क्योंकि लोग क्रिसमस का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान महिला मॉल में लगे बड़े क्रिसमस ट्री के पास खड़ी थी, तभी आरोपी ने शराब के नशे में कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ और मौके से भागने की कोशिश की।

- Advertisement -

महिला ने तुरंत अपने पति को सूचना दी। उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की आगे जांच जारी है और मॉल में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Share This Article