गर्भवती स्त्री की मौत, परिजनों ने किया हंगामा - NewsKranti

गर्भवती स्त्री की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

admin
By
admin
3 Min Read

हरदोई: गर्भवती स्त्री की प्रसव के दौरान मौत हो जाने से एक अस्पताल में परिजनों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण गर्भवती स्त्री की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने आज नर्सिंग होम प्रशासन और डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सड़क जाम करके 8 घंटे से अधिक तक नर्सिंग होम को घेर कर हंगामा किया और नारेबाजी की।

मृतक के परिजनों का आरोप था अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण महिला की मौत हुई। महिला की मौत के बाद उसके शव को सड़क पर बाहर कर ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर मौके से फरार हो गई। कई घंटों के सड़क जाम और घेराव के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने नर्सिंग होम को सीज करने उसका पंजीकरण निरस्त करने और पूरे मामले की मेडिकल बोर्ड से जांच करा कर आरोपी डॉक्टर के ऊपर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद महिला के परिजनों और भीड़ ने नर्सिंग होम का घेराव खत्म किया।

हाथरस कांड: पीड़िता के परिवार को मिलेगी तीन स्तरीय सुरक्षा

- Advertisement -

ऑक्सीजन की कमी से बताई जा रही है मौत

प्रशासन ने नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी का डीवीआर अपने कब्जे में लेकर नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा है। अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने यहाँ कहा कि शहर कोतवाली से 50 मीटर दूर बाबा नीम करोरी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान प्रियांशी नामक एक महिला की मौत हो गई। परिवार वालों का आरोप है कि नर्सिंग होम में बुनियादी सुविधाओं का और ऑक्सीजन की कमी थी। उसके बाद भी अस्पताल की महिला सर्जन डॉ इंदु यादव ने उनके मरीज को भर्ती करके ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद ऑक्सीजन की कमी से मौत होने के बाद शव को नर्सिंग होम के बाहर निकाल कर रख दिया गया ।

आपरेशन करने वाली डॉक्टर मौके से फरार हो गयी। निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से गुस्साए परिजनों ने रात करीब ढाई बजे से शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और निजी नर्सिंग होम और डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल का घेराव शुरू कर दिया।

वार्ता

Share This Article