ससुर ने बहु को डंडे से मारकर की हत्या - NewsKranti

ससुर ने बहु को डंडे से मारकर की हत्या

admin
By
admin
2 Min Read

मध्य प्रदेश :- अधेड़ ने डंडे से वार कर अपनी बहू की हत्या कर दी, फिर घटना को छिपाने के लिए शव को उठाकर उसी के कमरे में जमीन पर रख दिया। बताया जा रहा है, कि गुरुवार की शाम दोनों के बीच कपड़े पहनने को लेकर विवाद हुआ था। गौरेला थाना पुलिस को घटना का पता शुक्रवार सुबह चला। इसके बाद आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कोरजा बालधार गांव निवासी मुनीम चौधरी और उसकी बहू कौशल्या के बीच विवाद हुआ था। मुनीम के छोटे भाई पवन चौधरी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे बहू कौशल्या नहाकर बाहर निकली। बहू को पेटीकोट व ब्लाउज में देखकर ससुर मुनीम ने टोका और कहा कि ढंग के कपड़े पहना करो।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि ससुर मुनीम चौधरी ने डंडा लेकर बाड़ी में दौड़ाकर बहू के सिर पर उससे वार किया। सिर पर चोट लगने से कौशल्या मुंह के बल नीचे गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बहू को मरा हुआ देखकर मुनीम ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए कौशल्या का शव उठाकर उसके कमरे में रख दिया। इसके बाद घर से बाहर गांव में निकल गया।

- Advertisement -

परिजनों को करंट लगने से बहू की मौत की बात बताई
आरोपी ससुर मुनीम पास में ही रहने वाले अपने छोटे भाई पवन चौधरी के घर पहुंचा। वहां बताया कि कौशल्या को करंट लग गया है और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी है। इस पर पवन मौके पर पहुंचा और भतीजे रानू से उसका शव पलटा कर देखा तो सिर से खून बह रहा था। दो जगहों पर चोटें लगी थीं। पास में कोई बिजली का तार भी नहीं पड़ा था। इसके बाद सुबह पवन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

रिपोर्ट प्रकाश झा

Share This Article