अन्न योजना के अंतर्गत हुआ चावल का वितरण - NewsKranti

अन्न योजना के अंतर्गत हुआ चावल का वितरण

admin
By
admin
1 Min Read

मथुरा –माननीय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मथुरा के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5 किलो प्रति यूनिट के हिसाब से निशुल्क चावल का वितरण 15 अप्रैल 2020 से किया जा रहा है।
विकासखंड राया के तेहरा महावन में डीलर पंडित देवी चरण शर्मा द्वारा 15 4 2020 को 78 पात्र गृहस्थी व पांच अंतोदय कार्ड कुल 83 कार्ड धारकों को चावल का निशुल्क वितरण किया गया। जिसे पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर इस पर खुशी दिखाई दे रही थी ।आज भी सुबह से ही कार्ड धारकों की लंबी कतारें लगी। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती ललिता देवी द्वारा सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया, साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए,मुंह पर मास्क या रुमाल बांधने की सलाह दी। आज 86 पात्र गृहस्थी वह पांच अंत्योदय कुल 91 कार्ड धारकों को निशुल्क चावल वितरित किया गया।

रिपोर्ट मुनीश कुमार रावत

Share This Article