हरियाणा व मथुरा से लौटे परदेशियों को पुलिस ने कराया क्वारंटीन - NewsKranti

हरियाणा व मथुरा से लौटे परदेशियों को पुलिस ने कराया क्वारंटीन

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी:देश में लाकडाउन के फेज वन के अंतिम चरण में 12 अप्रैल को सरांय अकिल क्षेत्र के बिगहरा गांव के दो युवक साइकिल से हरियाणा व मथुरा से वापस अपने गांव लौट आए।ग्राम प्रधान ने दोनों युवकों को गांव के प्राइमरी स्कूल में 14दिनों तक क्वारंटीन मे रहने का अनुरोध किया लेकिन दोनों स्कूल में रहने को राजी नहीं हुए और गांव में घूमने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत किया। चौकी इंचार्ज तिल्हापुर अभिलाष तिवारी ने भी दोनों युवकों को काफी समझाने बुझाने के साथ ही नोटिस जारी किया लेकिन दोनों युवक नहीं मान रहे थे और गांव में घूम रहे थे इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल रहा था। गुरुवार को चौकी इंचार्ज तिल्हापुर अभिलाष तिवारी ने जबरिया दोनों युवकों को पकड़कर पूरामुफ्ती कोइलहा स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में शिफ्ट करवा दिया, दोनों युवकों को गांव से बाहर क्वारंटीन कराने पर प्रशासन के सहयोग की ग्रामीणों ने सराहना की है।

रिपोर्ट श्रीकान्त यादव

Share This Article