आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख - NewsKranti

आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

admin
By
admin
1 Min Read

कौशाम्बी:करारी थाना अंतर्गत म्योहर  गांव में वृहस्पतिवार दोपहर शार्ट सर्किट से  खेतों में आग लग गई जिससे दो  किसानों की एक एक  बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।
म्योहर  गांव के राम मोहन सिंह और शिव मोहन सिंह दोनों भाइयों  का गांव में ही खेत है, वृहस्पतिवार दोपहर  में शार्ट सर्किट  आग लग गई जिससे उसकी एक एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर एकत्रित ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया।

रिपोर्ट श्रीकान्त यादव

Share This Article