कोरोना मुक्त हुआ शाहजहाँपुर : डीएम - NewsKranti

कोरोना मुक्त हुआ शाहजहाँपुर : डीएम

admin
By
admin
1 Min Read

शाहजहाँपुर : –  डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जनपद में अभी तक एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है शेष सभी नेगेटिव पाए गए हैं। एक केस जो कोरोना पॉजिटिव पाया गया है (मोरापी वाहेंग निवासी थाईलैंड) का पहली जाँच रिपोर्ट के 12 वें दिन पुन: सैंपल लिया गया जो नेगेटिव पाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा 138 ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराई है जो तबलीगी जमात के संपर्क में रहे हैं।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि 138 में से 88 लोग जो शाहजहांपुर के हैं उनके सैंपल प्राथमिकता पर लेकर भेजने के निर्देश दिए हैं। जिसमे से 58 के सैंपल पूर्व में लिए जा चुके हैं तथा 30 के सैंपल आज लिए जा रहे हैं। वही डीएम ने सभी से घरों में रहने के लिए निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप लोग प्रशासन के नियम का पालन नही करेंगे तो उन्हें मजबूरन कड़ाई से लॉक डाउन का पालन कराना पड़ेगा।

रिपोर्ट :- उर्वेश सिंह

Share This Article