गैस एजेंसी के मुनीम से 3 लाख की लूट - NewsKranti

गैस एजेंसी के मुनीम से 3 लाख की लूट

admin
By
admin
1 Min Read

कुशीनगर :- कोरोना के कारण लाॅकडाउन से एक ओर जहाँ देशभर में सन्नाटा पसरा पड़ा है। वहीं ऐसे में भी लुटेरों के हौसले बुलंद है। आज कुशीनगर में बेखौफ बदमाशों ने एक वारदात को अंजाम देते हुए गैस एजेंसी के मुनीम से 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर की कांती गैस एजेंसी का मैनेजर नेसार आलम गैस एजेंसी के गोदाम से सिलिंडर वितरण कर रहा था। गैस वितरक के बाद इकट्ठे हुए रुपये को बैंक में जमा करने के लिए जाते समय बाइक सवार 3 लोग गोदाम और मुनीम को बातों में उलझाकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गये। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article