खाद्यान्न वितरण तथा साफ सफाई पर जिलाधिकारी ने दिये कडे़ निर्देश - NewsKranti

खाद्यान्न वितरण तथा साफ सफाई पर जिलाधिकारी ने दिये कडे़ निर्देश

admin
By
admin
1 Min Read

उन्नाव :- कोविड-19 कोरोना वायरस के बचाव हेतु लगाये गये लाॅकडाउन के दौरान आम जन मानस को आवश्यक सुविधाये, खाद्यान्न वितरण एवं पका भोजन पात्र लोगो को समय से मिलती रहे इस हेतु जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों के साथ कल बैठक का आयोजन विकास भवन में किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद के समस्त तहसील प्रशासन के अन्तर्गत चलाये जा रहे कम्य्यूनिटी किचन के द्वारा पात्र लोगो को उपलब्ध कराये जा रहे भोजन के वितरण की सूची तैयार करने के निर्देश दिये गये। जिनके पास राशन कार्ड नही है शासनादेश के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने निर्देश देते हुये कहा जनपद के समस्त कोटेदारो को आरोग्य ऐप डाउनलोड कराये। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में सफाई आवश्य करायी जाये। तथा शासन को भेेजे जाने वाली रिर्पोट समय से उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की और कहा कि कही कोई कमी या गडबड़ी पायी गयी तो सम्बन्धित अधिकारी की पूरी जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राकेश कुमार गुप्ता, जिलाविपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ, उप निदेशक सूचना डा0 मधु ताम्बे आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट :- पंकज शुक्ला

Share This Article