प्रवासी मजदूरों को लेकर फतेहपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन - NewsKranti

प्रवासी मजदूरों को लेकर फतेहपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन

admin
By
admin
1 Min Read

फतेहपुर :- सोमवार को स्पेशल ट्रेन लुधियाना (पंजाब) से 1280 प्रवासी श्रमिको को लेकर फतेहपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 आयी । ट्रेन से एक-एक प्रवासी श्रर्मिक को उतारने के बाद हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिग के उपरांत मास्क, लंच पैकेट, पानी बोतल दिया गया । जिसमे गैर जनपद में 40-गोण्डा, 20-बलरामपुर, 07-बहराइच, 31-कौशाम्बी, 27-प्रयागराज, 25-बरेली, लखनऊ, आज़मगढ़, जौनपुर, 05-बाँदा, 09-चित्रकूट, 07-फैजाबाद, 07-गोरखपुर, 13-बस्ती, 12-रायबरेली, 01-प्रतापगढ़, 03- सुल्तानपुर, 04-इटावा, 06-औरैया एवं जनपद फतेहपुर के 1063 श्रमिक ट्रेन से आये ,जिनको उ0प्र0 परिवहन निगम की बसों के माध्यम से गृह जनपद एवं जनपद फतेहपुर के ब्लाकों में प्रवासी श्रमिको को भेजा गया ।
   इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सत्य प्रकाश, क्षेत्राधिकारी श्री के0डी0 मिश्रा , उपजिलाधिकारी, ,,स्टेशन मास्टर आर0के0 सिंह, एआरएम रोडवेज़ मक्खन लाल केशरवानी, चिकित्सक एवं भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे । 

रिपोर्ट :-पवन कुमार

Share This Article