पेड़ पर लटका मिला युवक का शव - NewsKranti

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

admin
By
admin
2 Min Read

इटावा(उदी)- थाना पछायगांव में नायक पुरा के छुन्नीलाल सविता तीसरे न० का बेटा राजीव उर्फ़ टिंकू सविता ने पछायगांव रेल की पटरी के किनारे पेड़ से फांसी लगा ली। मृतक की माँ मलिका देवी व पिता छुन्नीलाल सविता को सूचना मिलते ही माँ मलिका देवी का घर में ही रो-रो कर बेहोश हुई और पिता छुन्नीलाल मृतक की लाश देख मोके पर ही बेहोश हो गए। छुन्नीलाल के सबसे छोटे लड़के दलवीर ने बताया कि घर में लॉक डाउन के चलते हम चारों भाई दिल्ली में काम कर के गुज़ारा करते थे। घर में जमीन के नाम पर कुछ भी नही है। लॉक डाउन के चलते रामकेश सविता सबसे बड़े भाई घर आ गए। बाद में, दूसरे न० के भाई का दिल्ली से आते समय फ़िरोज़ाबाद में एक्सीडेंट से मौत हो गयी। घर में मंजूरी करने को भी नही थी। आर्थिक तंगी के कारण कभी-कभी चिंता भी रहती थी। लोगों ने बताया कि मृतक, सरस व हशमुख किस्म का इंसान था। सुबह 4 बजे मृतक घर में शोच करने के लिए निकला था। सुबह 6 बजे उसका शव पेड़ पर लटका मिला। थानाध्यक्ष गगन गोड़ ने बताया कि ग्रामीरों की सुचना मिलते ही जब वहाँ देखा तो मृतक पेड़ से लटका हुआ था।

  • रिपोर्ट :- शिवम दुवे
Share This Article