इटावा : हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री गौरव गोस्वामी को मिली सोशल मीडिया अकाउंट पर, आई एस आई एस की धमकी, गौरव ने बताया की आईडी पर लिखा है तुम मेरे निशाने पर हो, इस से पहले भी हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्यारों ने गुजरात एटीएस के सामने कबूल किया था कि गौरव गोस्वामी भी मेरी हिटलिस्ट में थे, और बताया की धमकी की तहरीर भरथना थाने में दे दी है और साथ ही एसएसपी इटावा के ट्विटर अकाउंट पर भी टैग की है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर मामले की जांच साइबर क्राइम को दी है।
