परिवार से दूर रहकर दिन-रात ईमानदारी के साथ निभा रहे ड्यूटी - NewsKranti

परिवार से दूर रहकर दिन-रात ईमानदारी के साथ निभा रहे ड्यूटी

admin
By
admin
3 Min Read

खेतासराय(जौनपुर):- जिम्मेदारी का दूसरा नाम है कर्तव्य। किसी व्यक्ति के लिए मिली जिम्मेदारी को निभाना कर्तव्य है। उसको ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभानी चाहिए। विश्वभर में फैली महामारी के चलते देश संकट की दौर से गुजर रहा है। इस संकट के वक्त में लोगों को सभी लोगों को अपने आप से सावधानी बरतते हुए कर्तव्यों का पालन करना चाहिये। देश मे फैली महामारी के कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सरकार द्वारा पूरी तरह से अथक प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन सहित अन्य जिम्मेदार लोग कोरोना योद्धा बनकर जमीन पर उतर कर काम कर रहे है। ऐसे में जनपद जौनपुर के सबसे बड़े तहशील शाहगंज में राजस्व विभाग के लेखपाल पद काम कर रहे स्थानीय कस्बा निवासी ऋतुराज चौधरी उर्फ राज़ है। एक कर्मशील कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार लेखपाल भूमिका निभाते हुए फैले संक्रमण के बीच परिवार से दूर रहकर अपना फ़र्ज़ निभा रहे है।

उन्होंने बताया कि परिवार से दूर रहकर मिलें जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूँ। जिम्मेदारी एक ऐसी खाद की तरह होती है जो सफलता के लिए बदल देती है। जैसे कोई फलदार पौध को एक फलदार पेड़ में बदल देती है। उसी तरह कोरोना पर सफलता पाने के लिए सबको अपनी जिम्मेदारियों को प्रमुखता के साथ निभाना होगा। जिम्मेदारी को निभाते वक्त सावधानी को विशेष ध्यान में रखते हुए कामों को अंजाम दे। मौजूदा वक्त में अपने मिले गांव की जिमनेदारियो को निभाने के बीच में शेल्टर होम में ड्यूटी कर रहा है। यह मेरे लिए गर्व की बात है। शेल्टर होम में साफ-सफाई दुरुस्त रखने के साथ ही साथ बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर पैनी नज़र रखना व सूचना उच्चाधिकारियों तक तक पहुँचाना व पालन करवाना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

इसके आलवा जिम्मेदारी के तौर पर विकास खण्ड खुटहन क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव बद्दोपुर में सरकार के मंशा के अनुरूप कोई भी भूखा न सोये न रहे। इसके लिए समय – समय पर आने वाले खाद्यान्नों को सूचारु एंव नियमित रूप से बंटवाना जिम्मेदारी है। गैर प्रदेश से आ रहे प्रवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए उनके श्रमिको को दी जाने वाले राशन किट का वितरण कराने तथा उनको गन्तव्य स्थल तक पहुचाने की व्यवस्था में जिम्मेदारी मिली है। इसी जिम्मेदारी को समझना और उसे पूरा करना सफलता की ओर पहला कदम है। अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से और अच्छे से निभाना ही आपको एक स्वतंत्र नागरिक बनाता है। अंत मे लोगों से अपील किया है कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। अत्यंत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते वक्त मास्क का प्रयोग अवश्य करें।

- Advertisement -
Share This Article