फतेहपुर:- जनपद के थाना हुसैनगंज क्षेत्र के गांव वसोहनी में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जानकारी के अनुसार युवक को मोबाइल न मिलने पर उसने घर पर ही फांसी लगा ली और मौके पर ही मौत हो गई| फांसी में लटका शव देखकर परिजनों में हाहाकार मच गया| मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष हुसैनगंज ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| इसके उपरांत पुलिस प्रशासन ने जांच प्रारंभ कर दी है|
रिपोर्ट :- शोभित शुक्ला
