फतेहपुर:- जनपद के मलवां विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय शिवराजपुर में ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था प्रारंभ हो गई है| 1 दर्जन से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन प्रवेश ले लिया है| इस ऑनलाइन व्यवस्था से विद्यालय के सभी छात्र नई तरह की शिक्षा व्यवस्था से खुश दिख रहे है| सभी छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं जिससे उनकी शिक्षा नीति में बदलाव के साथ क्षमता का प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है| प्रधानाध्यापिका लीना साहू ने बताया कि अब तक कक्षा 1 में 16 दो में तीन छात्रों का ऑनलाइन प्रवेश करा दिया गया है| ये अथक प्रयास ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश यादव द्वारा किया जा रहा है | जिससे विद्यालय परिवार एक नई दिशा तय करने का आयाम स्थापित करने में हर संभव प्रयासरत है|
रिपोर्ट :- शोभित शुक्ला
