जिलाधिकारी ने किया नंदी गौशाला का निरीक्षण - NewsKranti

जिलाधिकारी ने किया नंदी गौशाला का निरीक्षण

admin
By
admin
1 Min Read

फतेहपुर:- जनपद के मलवां विकासखंड के अंतर्गत नंदी गौशाला शिवराजपुर एवं रावतपुर गौशाला का निरीक्षण जिलाधिकारी संजीव सिंह ने किया| गौशाला शिवराजपुर में पहुंचकर स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष तत्काल विद्युत कनेक्शन कराए जाने का आदेश दिया| जिलाधिकारी ने गौशाला में उपस्थित गोवंश की छाया हेतु टीन सेट की मरम्मत तत्काल कराने के आदेश दिए| इसके साथ साथ गौशाला में प्रबंध के लिए नई जगहों में भी छाया का प्रबंध किया जाएगा| इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी थानाध्यक्ष औंग एवं ग्राम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे

रिपोर्ट :- शोभित शुक्ला

Share This Article