संत शोभन सरकार हुए ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन के लिए शोभन मन्दिर में लगा भक्तों का तांता - NewsKranti

संत शोभन सरकार हुए ब्रह्मलीन, अंतिम दर्शन के लिए शोभन मन्दिर में लगा भक्तों का तांता

admin
By
admin
1 Min Read

कानपुर देहात। जाने-माने संत शोभन सरकार लंबी बीमारी के चलते आज ब्रह्मलीन हो गए। जिसके बाद कानपुर देहात के शिवली स्थित शोभन मंदिर में भक्त बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शोभन मंदिर और आश्रम में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। हर कोई शोभन सरकार के अंतिम दर्शन करना चाहता है, जिसके लिए पुलिस पहले से ही सतर्क है। आपको बताते चलें कि शोभन सरकार का असली नाम परमहंस विरक्तानंद है।
साधु शोभन सरकार ने डौंडिया खेड़ा गांव में राजा राम बख्श सिंह के किले के हजारों टन सोने का खजाना होने का दावा किया था, जिसके बाद वह अनायास ही चर्चा में आ गए थे। शोभन सरकार के दावे पर सरकार ने उन्नाव के डौंडिया खेड़ा में खुदाई कराई थी, हालांकि वहाँ खुदाई में खजाना नही मिला था।

कौस्तुभ शंकर मिश्रा

Share This Article