केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चेयरमैन बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष - NewsKranti

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को चेयरमैन बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष

admin
By
admin
1 Min Read

प्रयागराज:- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष व चेयरमैन बनाए जाने पर फूलपुर मंडल उपाध्यक्ष भाजपा युवा नेता अभय राज कुशवाहा सहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर हर्ष जताया। मंडल उपाध्यक्ष भाजपा नेता अभय राज कुशवाहा ने कहा भारत पूरी दुनिया के विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर रहा है। अतएव भारत ही नहीं पूरे विश्व में नाम रोशन हो रहा।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, मंडल उपाध्यक्ष भाजपा नेता अभय राज कुशवाहा, अमरेश तिवारी, राहुल तिवारी, रवि कुशवाहा रिंकू साहू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • रिपोर्ट-अभयराज
Share This Article