दिन हो या रात हम हैं मजदूरों के साथ : अजय पांडे - NewsKranti

दिन हो या रात हम हैं मजदूरों के साथ : अजय पांडे

admin
By
admin
1 Min Read

लखनऊ : कोरोना वायरस से जूझ रहे देश में इस समय सबसे बड़ा संकट प्रवासी मजदूरों के पलायन का है। मजदूर अपने अपने घर को पलायन कर रहे हैं। पलायन कर रहे मजदूरों के सामने सबसे बड़ा संकट है रोजी रोटी का,

पलायन कर रहे मजदूरों का शुरू से सहारा बना भाजपा (प्रणीत) अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ बराबर प्रवासी मजदूरों का ध्यान रख रहा है लॉक डाउन में प्रवासी मजदूरों को खाना वितरण कर रहा है जिससे कोई भी मजदूर भूखा ना रह सके। इसी क्रम में आज मजदूरों को भोजन व पानी के साथ-साथ मास्क भी दिए गए और उनको कोरोनावायरस को लेकर जागरूक भी किया गया।

संगठन के जिलाध्यक्ष लखनऊ अजय पांडे ने बताया कि हम लोग ऐसे ही मजदूरों की मदद करते आए हैं और बराबर करते रहेंगे और इस मे हमारे साथ संगठन के वरिष्ठ पदधिकारियो एवं राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक जी के मार्गदर्शन मैं प्रदेश मंत्री तनमय मिश्रा , श्रीकांत श्रीवास्तव, और अन्य कई कार्यकर्ता पूरे तन मन धन से लगे है

- Advertisement -
Share This Article