उन्नाव। में अब तक 3558 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये।जांच रिपोर्ट के अनुसार-3322 निगेटिव पाये गये। कुल 86 (क्रमिक) पाॅजिटिव केस पाये गये। 151 सैम्पल की रिपोर्ट अप्राप्त है। 38 पाॅजिटिव केस के स्वस्थ्य में सुधार एवं निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में 46 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। 02 की मृत्यु हुई है। आज पाॅजिटिव केस पाये गये। सभी 05 पाॅजिटिव रोगियों को एल-1 कोविड हाॅस्पिटल सामु0स्वा0केन्द्र बिछिया में भर्ती किया गया। एल-1 कोविड हाॅस्पिटल सी0एच0सी0 बिछिया में भर्ती पाॅजिटिव केस मो0 मस्तू टोला बाॅगरमऊ से 2, ग्राम गौरा ब्लाॅक सुमेरपुर के 02, चम्पापुरवा शुक्लागंज के 1 एवं एल-2 हाॅस्पिटल लोकबन्धु लखनऊ में भर्ती आदर्श नगर शुक्लागंज-01 की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाये जाने पर डिस्चार्ज किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 (कैप्टन) आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 ए0के0 रावत, एवं बिछिया मेडिकल स्टाफ ने कोरोना विजेताओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें मास्क सेनिटाइजर, साबुन व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रदान कर 108 एम्बुलेन्स से घर भिजवाया।
दिनांक 13.06.2020 को ऋषिकुल विद्यापीठ शेल्टर होम पुरवा से 60, शुक्लागंज मलिन बस्ती गोताखोर व राजीव नगर से-30, सरस्वती मेडिकल कालेज नवाबगंज से-55 व जिला चिकित्सालय से-02 सैम्पल लिये गये। कुल-147 सैम्पल जांच हेतु बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजे गये।
डा0 संजीव कुमार, अपर निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मण्डल लखनऊ व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 (कैप्टन) आशुतोष कुमार ने शुक्लागंज मलिन बस्ती गोताखोर में लिये जा रहे सैम्पल कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर नोडल अधिकारी डा0 आर0एस0 मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डा0 आशुतोष कुमार वाष्र्णेय सैम्पल कलेक्शन टीम के साथ उपस्थित रहें।
- रिपोर्ट :- श्री नरायन शुक्ल(पंकज)