बांदा :- जिलाधिकारी ने बिना किसी को सूचना दिए खदान में छापा मारा है। जिस पर मौके पर मिली 14 पोकलैंड मशीन तत्काल सीज करना करने के आदेश दे दिए। और साथ ही मौके पर खड़े लगभग 150 से अधिक ट्रकों को भी चीज करने के आदेश दे दिया।
डीएम ने एसडीएम सौरभ शुक्ला को कहा है। की अपने सामने एक-एक ट्रकों की गिनती करके कड़ी कार्यवाही करें। और हमें सारे पोकलैंड मशीन व ट्रकों की फोटो खींचकर हमारे नंबर पर भेजें। ताकि कोई गड़बड़ी ना हो सके। क्योंकि दबाव में आकर यह लोग कम कर सकते हैं।
लगातार डीएम बांदा को अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर आज अचानक खदानों में पहुंचकर छापा मारा पुलिस बल के साथ और एसडीएम लेखपाल अन्य अधिकारी साथ मे थे।
रिपोर्ट विद्याभूषण पाण्डेय
