आग से झुलसी विवाहिता की मौत - NewsKranti

आग से झुलसी विवाहिता की मौत

admin
By
admin
1 Min Read

बांदा :- पटना गांव निवासी अंजू यादव (20) पत्नी बुधराज ससुराल में खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पति ने बताया कि अंजू मौसी के घर पल्हरी गांव जाने की जिद कर रही थी।

मना करने से नाराज होकर खुद को आग लगा ली। उधर, महोबा के श्रीनगर निवासी मृतका के पिता राकेश ने बताया कि बेटी की शादी के बाद से ही ससुराल वालो दहेज मे पचांस हजार रुपए की मांग कर रहे थे।

न देने पर उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मार डाला है। दोपहर पंचनामे के बाद ट्रामा सेंटर के सामने मायके वालो ने बुधराज को दबोच लिया और उसे दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

- Advertisement -

किसी तरह कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट विद्याभूषण पाण्डेय

Share This Article