चकरोड विवाद में पुलिस ने छह लोगों का शांति भंग में किया चालान - NewsKranti

चकरोड विवाद में पुलिस ने छह लोगों का शांति भंग में किया चालान

admin
By
admin
2 Min Read

जौनपुर |क्षेत्र के एतमादपुर गांव में चकरोड को लेकर हुए विवाद के बाद तहसील प्रशासन ने पैमाइश कराकर मामले को शांत कराया। पैमाइश के बाद चकरोड की चौड़ाई चार कड़ी बढ़ाने पर दोनों पक्ष राजी हो गए। मामले का हल निकलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को शांत भंग में पाबंद कर चालान भेज दिया। उक्त गांव के कब्रिस्तान के बगल से होकर दलित बस्ती में जाने का चकरोड है। मंगलवार को एक पक्ष कब्रिस्तान की बाउण्ड्री के लिए पिलर बनवा रहा था। इस पर दलित बस्ती के लोग चकरोड की चौड़ाई और छोड़ने की बात करते हुए विरोध करने लगे।

जिसे लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई थी। सूचना पर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा और सीओ जितेंद्र दुबे ने स्थानीय पुलिस के साथ पहुंच कर मामले को संभाल लिया। एसडीएम ने विवाद का हल निकालने के लिए दोनों पक्षों से दो दो कड़ी छोड़ने की पहल की। जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए।

- Advertisement -

उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश वर्मा के अनुसार 10 कड़ी का चकरोड है दोनो पक्षों दो दो कड़ी और चकरोड में लिया गया दोनो पक्ष की सहमति पर 14 कड़ी का चकरोड किया गया दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए।

Share This Article