गांव में सुबह एक युवक का शव खेत में पेड़ पर लटकता मिला - NewsKranti

गांव में सुबह एक युवक का शव खेत में पेड़ पर लटकता मिला

admin
By
admin
1 Min Read

बांदा :- बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव के मजरा तकुलीपुरवा निवासी रामकेश (20) सोमवार को मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने अतर्रा थाना क्षेत्र के गर्गन पुरवा गया था। द्वारचार के बाद वह अचानक गायब हो गया। घरवालों ने खोजबीन भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

मंगलवार को सुबह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खेत में पेड़ पर उसका शव रस्सी के सहारे लटकता ग्रामीणों ने देखा। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ देर में पुलिस भी आ गई और फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। मृतक के भाई बाबू ने बताया कि रामकेश मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था।

रात को वह चुपचाप कहीं निकल गया। आठ माह पूर्व सूरत से लौटा था। पिता के साथ खेती करता था। आत्महत्या की स्पष्ट वजह भाई भी नहीं बता सका।

- Advertisement -

रिपोर्ट विद्याभूषण पाण्डेय

Share This Article