2 महीने 21 दिन बाद कम्युनिटी किचन का समापन - NewsKranti

2 महीने 21 दिन बाद कम्युनिटी किचन का समापन

admin
By
admin
1 Min Read

इटावा :- जनपद में लॉकडाउन में परेशान लोगो को खाना उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से खोली गई कम्युनिटी किचिन का आज समापन कर दिया गया है। यह प्रशासन के द्वारा यह रसोई दो महीने 21 तक चलाई गई है।

इस रसोई के माध्यम से आज तक दो लाख से अधिक व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करवाया गया है। लॉकडाउन में ढील और व्यापारियों को पुनः व्यापार शुरू करने की अनुमति के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर आज किचिन का समापन किया गया है।

नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण देश मे लॉगू हुए लॉकडाउन के कारण परेशान लोगो को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कम्युनिटी किचिन खोली गई थी।

- Advertisement -

रिपोर्ट शिवम दुबे

Share This Article