बलिदान दिवस पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद - NewsKranti

बलिदान दिवस पर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

admin
By
admin
1 Min Read

हापुड़ :- जनपद हापुड़ में आज भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा डाँक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की बलिदान दिवस पर उन को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ इकट्ठा होकर डाँक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता वह हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढती, जिला अध्यक्ष उमेश राणा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत के साथ अनेकों कार्यकर्ता डाँक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर उपस्थित रहे।

इस दौरान में यह सब यह भी भूल गए कि उत्तर प्रदेश के  माननीय मुख्यमंत्री जी  योगी आदित्यनाथ द्वारा यह आदेश दिए गए हैं कि सामाजिक दूरी का पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना है लेकिन इस दौरान यह सब सामाजिक दूरी का पालन तो पूर्ण रूप से भूल ही गए।

- Advertisement -

फोटो खिंचवाने की इतनी जल्दी थी की एक दूसरे के ऊपर ऐसे सिमटकर कर खड़े हो गए कि मानो कोरोना वायरस महामारी हापुड़ में है ही नहीं जबकि डाँक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति से कुछ और ही दूरी पर कोरोना वायरस के मरीज मिले थे उसके बावजूद भी इन सब ने नियम और कानून की  धज्जियां उडा दी।

रिपोर्ट अतुल त्यागी

Share This Article