लक्ष्मण पुर बाजार में चीन के राष्ट्रपति का फुका गया पुतला – NewsKranti

लक्ष्मण पुर बाजार में चीन के राष्ट्रपति का फुका गया पुतला

admin
By
admin
1 Min Read

श्रावस्ती :- के लक्ष्मणपुर नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव एवं नगर मंत्री प्रवीण पाण्डेय जी के नेतृत्व में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका गया।आदर्श श्रीवास्तव जी ने चीनी सामान का बहिष्कार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

श्रीवास्तव जी ने कहा कि जिस प्रकार हमारे देश के सैनिक सीमा पर लड़ रहे, हमलोगों को भी चीनी सामानों का बहिष्कार करके लड़ाई में साथ देना है।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु पाण्डेय जी ने बताया कि चीन ने जिस कायरतापूर्वक भारतीय सैनिकों के ऊपर हमला किया यह घटना भारत के प्रति चीनी मानसिकता को दर्शाता है।

अभाविप के कार्यकर्ता श्रावस्ती जिले में व्यापक तौर पर चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।आने वाले समय में चीन को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान होने वाला है।चीन की विस्तारवादी नीति से उसके सभी पडोसी देश परेशान हैं।

- Advertisement -

लेकिन इस बार उसे मुहतोड़ जवाब मिलेगा।यह 1962 का नही 2020 का भारत है और यह ईट का जवाब पत्थर से देना जानता है।इस दौरान नगर उपाध्यक्ष धर्मप्रकाश कसौधन,नगर सह-मंत्री अभय पाण्डेय,अभिषेक कसौधन,अभय कसौधन,प्रवीण कसौधन,राहुल मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट पंकज मिश्रा

Share This Article