योग क्रिया में है मनुष्य का जीवन शैली बदल देने की असीम शक्ति - NewsKranti

योग क्रिया में है मनुष्य का जीवन शैली बदल देने की असीम शक्ति

admin
By
admin
2 Min Read

कौशाम्बी :- स्वास्थ्य जीवन का आधार  संघ के पदाधिकारियों द्वारा यह कहा गया है कि योग मनुष्य जीवन जीने की शैली को बदल देने की असीम शक्ति रखता है और बिना किसी प्रकार के आर्थिक खर्च के मनुष्य अपने जीवन की शैली को बदलकर स्वस्थ रह सकता है। योग क्रिया है जिस क्रिया से मनुष्य के स्वस्थ जीवन और ऊर्जावान बनाए रखने में योग का महत्वपूर्ण महत्व है।

जिला योग संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि योग के महत्व के बारे में प्राचीन महान ग्रंथों और वेदों में भी इसके महत्व को बताया गया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि यदि उसे स्वस्थ रहना है। तो वह नित्य प्रतिदिन योग करें और स्वस्थ होकर लंबी उम्र तक जीवन जी सकें।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला योग संघ के पदाधिकारी कर्मवीर विजय प्रताप कुशवाहा ने कहा, कि योग से जहां शरीर कूल रहता है। वहीं इसके करने से मनुष्य का शरीर पूरी तरह से फिट रहता है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता था लेकिन कोरोनावायरस की महामारी के बाद केंद्र सरकार ने लोगों से अपील की है। कि वह योग दिवस अपने घरों में रहकर मनाए।

जिससे कोरोनावायरस की महामारी से देश की जनता को बचाया जा सके और योग से जनता को स्वस्थ्य किया जा सके।

रिपोर्ट श्रीकान्त यादव

Share This Article