गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) :- जिले में एसपी संजीव सुमन एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्र गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ अभियान को लेकर रात-दिन एक किए हुए हैं थाना प्रभारी नीरज कुमार बहादुरगढ़ के द्वारा चार्ज लेते ही अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
इसी घटनाक्रम के चलते हुए रात्रि गश्त के दौरान तेज तर्रार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने अपनी पुलिस टीम के एसआई लालाराम शर्मा चालक साहब सिंह कांस्टेबल सचिन सैनी कांस्टेबल रविंद्र कुमार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए।
जीतपाल उर्फ जीतू पुत्र उदल सिंह निवासी खुशावली थाना गजरौला अमरोहा को एक देशी राइफल तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में किया पेश।
रिपोर्ट अतुल त्यागी
