इटावा:-आप सपा कार्यालय पर प्रो रामगोपाल यादव का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इसके साथ सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वाहन पर सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदेश के हर जिले के हर ब्लॉक में समाजवादी आह्वाहन यात्रा शुरू की गई है। आज शुरू हुई यह यात्रा एक महीने तक चलेगी।
यह साइकिल यात्रा जिले के हर ब्लॉक में निकाली जाएगी। सोसल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एक ग्रुप में 6 या 7 लोग ही शामिल होंगे जो एक महीने तक प्रतिदिन 5 गांव में जाकर समाजवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसी क्रम में आज सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई।
सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की मौजूदगी में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने हरी झंडी दिखा कर साइकिल यात्रा को रवाना किया। गोपाल यादव ने कहा कि माननीय प्रो रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर निकाली गई साइकिल यात्रा के जरिये लोगो को जागरूक किया जाएगा और सपा नीतियों को जन जन तक पहुचाया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुलदीप गुप्ता संटू, शिवम पाल, राजवीर राजू, सतेंद्र यादव, विद्याराम यादव, पवन यादव, अमित सोनी, किसन यादव समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।