एसपी का आदेश पुलिसकर्मी, पीड़ित सभी सैनिटाइज होने के बाद करेंगे थाने में एंट्री - NewsKranti

एसपी का आदेश पुलिसकर्मी, पीड़ित सभी सैनिटाइज होने के बाद करेंगे थाने में एंट्री

admin
By
admin
1 Min Read

हापुड़ :- जनपद में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस विभाग समेत सभी विभागों में दहशत का माहौल बन गया है। जिसके मद्देनजर एसपी हापुड़ संजीव सुमन ने भी जनपद में सभी थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी किए है।

कि थाने के गेट पर एक पुलिसकर्मी सैनिटाइज और स्कैनिंग मशीन लेकर तैनात रहेगा।थाने में जो भी पुलिसकर्मी थाने में एंट्री करेंगे उनको स्कैनिंग करके उनका टेंपरेचर माप लिया जाएगा।

जिसके बाद सैनिटाइज करने के बाद ही एंट्री दी जाएगी इसी तरह से थाने पर पहुंचने वाले शिकायतकर्ता पीड़ित के साथ भी उनको सैनिटाइज कर उनका स्कैनिंग टेस्ट करने के बाद ही थाने में एंट्री दी जाएगी। ताकि कोरोनो से लड़ाई लड़ी जा सके।

- Advertisement -

रिपोर्ट अतुल त्यागी

Share This Article