जिलाधिकारी हम सबने यह ठाना है घर घर वृक्ष लगाना है। - NewsKranti

जिलाधिकारी हम सबने यह ठाना है घर घर वृक्ष लगाना है।

admin
By
admin
1 Min Read

श्रावस्ती :- वृक्ष हमारे लिए अनेक प्रकार से लाभदायक हैं। गर्मी की तपती दोपहर में वृक्षों की शीतल छाया का सुख तो वृक्षों से ही प्राप्त हो सकता है। छाया के अलावा वृक्षों से फल-फूल, जड़ी-बूटी, इमारती लकड़ी एवं ईंधन आदि अनेक आवश्यक सामग्रियाँ हमें प्राप्त होती हैं।

वृक्षों से वायु प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मदद मिलती है। वनों से मानसून का चक्र भी संयमित होता है तथा मृदा के क्षरण पर भी रोक लगती है और जल संरक्षण भी संभव होता है। बाढ़ की विभीषिका को रोकने तथा मिट्टी को उर्वर बनाये रखने में वृक्षों का अमूल्य योगदान है।

उक्त विचार कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण बैठक करने के दौरान जिलाधिकारी यशु रूस्तगी ने दी है। उन्होने कहा कि हम सब को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए और प्राकृतिक सौंदर्य तथा स्वास्थ्य का उपहार इन वृक्षों से प्राप्त करना चाहिए।

- Advertisement -

जल संचयन के बारे में जागरूक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पानी की कमी को पूरा करने और जल को बहने से बचाने के लिये प्राकृतिक संसाधनों और कृत्रिम डिजाइन संसाधनों के माध्यम से बारिश के पानी को इकट्ठा और संग्रहित करना वर्षा जल संचयन है।

रिपोर्ट पंकज मिश्रा

Share This Article