पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार - NewsKranti

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

admin
By
admin
2 Min Read

हापुड़ :- पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश अनुसार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में हापुड़ नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो मोटरसाइकिल एक मोबाइल फोन आठ हजार रूपए के साथ चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

सोमवार को रेलवे बाईक पुल गेट नंबर 73 के सामने से चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार जिनके पीछे एक एक व्यक्ति बैठा था। चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों मोटरसाइकिल सवार अपनी अपनी बाइकों को पीछे मोड़कर भागने लगे तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिल सहित चारों व्यक्तियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त मनीष उर्फ मोंटी पुत्र जोगेंद्र निवासी लज्जापुरी गली नंबर 7 थाना हापुड़ नगर, फईमुद्दीन पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला चमरी थाना हापुड़, शफीक पुत्र बाबू निवासी गुटाबली थाना गोंथा जिला बुलंदशहर हाल पता मोहल्ला चमरी थाना

- Advertisement -

हापुड़, आस मोहम्मद पुत्र कलुआ निवासी मोहल्ला चमरी थाना हापुड़ नगर जिला हापुड के बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पूछने पर बाइक चोरों का सरगना मनीष उर्फ मोंटी द्वारा बताया गया कि कुछ दिन पहले एक मोटरसाइकिल सबली से चोरी की थी तथा दूसरी मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना मेरठ रोड से चुराई थी।

एक  मोटरसाइकिल डिस्कवर व लावा मोबाइल फोन दादरी रोड से चुराया था। बताया जा रहा है की अभियुक्त गणों ने बीती रात डिस्कवर मोटरसाइकिल को किसी राजू नाम के व्यक्ति को बेच दिया था जिसका वह नाम और पता नहीं जानते।

पकड़े गए अभियुक्त चुराया हुआ मोबाइल फोन को बेचने जा रहे थे। वहीं पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मोटरसाइकिल को बेचकर प्राप्त  हुए 8 हजार रूपए भी बरामद  किए हैं। बताया जा रहा है शातिर चोर भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करके उनके इंजन व चेसिस नंबर बदलकर भोले भाले लोगों को बेच दीया करते थे तथा जो पैसा मिलता था उसे आपस में बांट लेते थे।

रिपोर्ट अतुल त्यागी

Share This Article