एन डी आर एफ की टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर दिलाया सुरक्षा का एहसास - NewsKranti

एन डी आर एफ की टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

admin
By
admin
1 Min Read

बहराइच :– देश में बढ़ते मानसून व बाढ़ के प्रकोप को देखते हुए एनडीआरएफ के महानिदेशक एस.एन प्रधान आईपीएस के निर्देशों पर देश के संवेदनशील क्षेत्रों में मानसून पूर्व एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की गई।

इसी के तहत यूपी में स्थित 11 वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम डीआईजी आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार बहराइच जनपद में तैनात की गई। ताकि किसी भी प्रकार आपदा से समय रहते निपटा जा सके इसी के मद्देनजर इस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम ने नानपारा तहसील के बाढ़ संवेदनशील गांवो का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

संवेदनशील स्थानों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चिन्हित किया साथ में प्रभावित गांवों के लोगों को बाढ़ पूर्व की तैयारी , घरेलू सामान से तैरने वाले उपकरण बनाने की विधि, सर्पदंश उपचार प्राथमिक उपचार व कोरोना से बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दिया इस दौरान स्थानीय प्रशासन एसडीएम, तहसीलदार नानपारा व प्रभावित गांव के लेखपाल व प्रधानों का पूर्ण सहयोग एनडीआरएफ को मिला।

- Advertisement -

रिपोर्ट अंकुर मिश्रा

Share This Article