कांग्रेस छोड भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण – NewsKranti

कांग्रेस छोड भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण

admin
By
admin
9 Min Read

सांची (मध्य प्रदेश) :- विधानसभा और रायसेन नगर ग्रामीण के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उनका स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में शनिवार को रायसेन नगर ग्रामीण और सांची विधानसभा के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वालों में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सहित सरपंच एवं प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। नेतागणों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हम मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे। पूरी ताकत के साथ सांची विधानसभा को विजयी बनाने के लिए आप लोग जुटे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से कहा कि मध्यप्रदेश को बचाने के लिए त्याग का अनुपम उदाहरण डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पेश किया। उन्होंने मंत्री पद त्यागकर सत्य का साथ दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में बडे लक्ष्य के लिए परिवर्तन हुआ है। जनता की भलाई के लिए सिंधिया जी और उनके समर्थक विधायकों ने त्याग की मिसाल पेश की। श्री चौहान ने भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा भाजपा परिवार और एक एक कार्यकर्ता आपके साथ एक होकर काम करेगा। जिस तरह दूध में शक्कर मिल जाती है ठीक वैसे ही हम मिलकर काम करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। इसके लिए यहां पर भले ही श्री शिवराजसिंह चौहान मुख्यमंत्री और मैं प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व पर हैं, लेकिन हम सब कार्यकर्ता की भूमिका में नजर आते है। उन्होंने कहा कि आज से आप भारतीय जनता पार्टी के अंग है। हम सब मिलकर भाजपा को मजबूत करने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।

- Advertisement -

भाजपा में शामिल होने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में रायसेन नगर, ग्रामीण एवं सांची विधानसभा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, जिला पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, ग्रामीण अध्यक्ष, यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष, सरपंच, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं 200 से अधिक कांग्रेस सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह जी भी मंचासीन रहे।

सांची विधानसभा और रायसेन नगर ग्रामीण के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शनिवार को भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने उनका स्वागत कर भारतीय जनता पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।

रिपोर्ट राकेश मालवीय

Share This Article