जिले में अब तक 73 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, बीते 24 घंटे में 0.9 मिलीमीटर औसत वर्षा - NewsKranti

जिले में अब तक 73 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज, बीते 24 घंटे में 0.9 मिलीमीटर औसत वर्षा

admin
By
admin
1 Min Read

रायसेन :- जिले में 01 जून 2020 से 15 जून 2020 तक 73 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है जो कि गत वर्ष इसी अवधि में हुई औसत वर्षा से 64.8 मिलीमीटर अधिक है। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1197.1 मिलीमीटर है।   

    अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून 2020 से 15 जून 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 114.8 मिलीमीटर, गैरतगंज में 34, बेगमगंज में 47, सिलवानी में 44.2, गौहरगंज में 111, बरेली में 38, उदयपुरा में 113.1, बाड़ी में 71.5 और वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 83.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटे में 0.9 मिलीमीटर औसत वर्षा

- Advertisement -

    जिले में बीते 24 घंटे में 15 जून 2020 को प्रातः 8 बजे तक 0.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र रायसेन में 0, गैरतगंज में 0, बेगमगंज में 02, सिलवानी में 02, गौहरगंज में 0, बरेली में 0, उदयपुरा में 04, बाड़ी में 0 तथा वर्षामापी केन्द्र सुल्तानपुर में 0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

रिपोर्ट आशीष रजक

Share This Article