विधायक लक्ष्मण सिंह ने बीनागंज विश्राम ग्रह पर बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस - NewsKranti

विधायक लक्ष्मण सिंह ने बीनागंज विश्राम ग्रह पर बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

admin
By
admin
3 Min Read

कुंभराज गुना :- चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा को जिला बनाने की कार्यवाही को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बीनागंज विश्राम ग्रह पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस इस दौरान चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मांगी मदद इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में चाचौड़ा बीनागंज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीकृष्ण भोला सोनी एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष गौरव जोशी उपस्थित रहे एवं इसके साथ ही विधायक सिंह ने कहा।

कि चाचौड़ा के विकास कार्य के लिए हम सब एक हैं। और हमेशा एक रहेंगे कांग्रेस एवं भारतीय जनता पार्टी विकास कार्य के लिए अलग नहीं है। विकास कार्य के लिए हमेशा एक हैं। और चाचौड़ा बहुत जल्दी जिला बनेगा जिला बनने से चाचौड़ा में विकास होगा जिससे क्षेत्र में 300 बेड का अस्पताल होगा।

- Advertisement -

जिससे इलाज के लिए गुना अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा एवं चाचौड़ा जिला बनने से चाचौड़ा के अंदर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां होंगी। जिससे रोजगार की समस्या नहीं होगी चाचौड़ा क्षेत्र के लोगों को बाहर काम के लिए नहीं जाना पड़ेगा इसी दौरान विधायक ने कहा कि जिले का काम पहले भी तीव्रता से चल रहा था और अभी भी चल रहा है।

बस अंतर यह यह कि चाचौड़ा को जिला बनाने की घोषणा कांग्रेस सरकार के समय में हुई थी जिसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी समर्थन किया था और शिवराज सिंह चौहान ने कहा था अभी की चाचौड़ा को जिला बनाना चाहिए और इसके पहले भी छोटे-छोटे जिले बने हैं और चाचौड़ा क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ हैं।

इसलिए मुझे पूरा विश्वास है और भरोसा है कि मुख्यमंत्री जी चाचौड़ा को जिला जरूर बनाएंगे और विधायक सिंह ने यह भी कहा कि चाचौड़ा को जिला बनाने के लिए मुझे किसी प्रकार का श्रेय नहीं चाहिए चाहे वह किसी को भी मिल जाए बस मैं चाहता हूं कि चाचौड़ा क्षेत्र का विकास हो और चाचौड़ा से बेरोजगारी कम हो।

एवं जल्द से जल्द चाचौड़ा जिला बन जाए और विधायक ने कहा कि जिला बनाने के लिए हमारे द्वारा कामखेड़ा बालाजी महाराज जी का आशीर्वाद है। और गोवर्धन पर्वत कि हमने जो परिक्रमा की थी इसलिए भगवान श्री कृष्ण का भी आशीर्वाद हम को प्राप्त है। इसलिए बहुत जल्दी जिला चाचौड़ा अवश्य बनेगा और हमारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

Share This Article