मध्य प्रदेश :- रायसेन जिले के उदयपुरा तहसील का जहां पर मानवता शर्मसार होती दिखी। जिला होशंगाबाद ग्राम गढ़ाघाट निवासी मन्नू लाल अहिरवार की नर्मदा नदी में डूबने से मौत हो गई थी।
शब को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा लाया गया। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल था ना लाश को ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था थी।
और ना ही जलाने के लिए लकड़ियों की। कई लोग मूक दर्शक बनकर केवल तमाशा देखते रहे कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया ऐसा देखकर तो ऐसा लगा कि मदद भी धर्म जाति को देखकर ही की जाती है।
जब इस पूरे मामले पर संकल्प संस्था के सदस्य सोहेल कुरेशी की नजर पड़ी तो तत्काल ही उन्होंने वाहन की व्यवस्था करवाई साथ ही अपने निजी पैसों से लकड़ियां खरीद कर मृतक का अंतिम संस्कार करवाया और साथ ही साथ पूरे परिजनों को खाने पीने की व्यवस्था की। मुस्लिम होते हुए भी संकल्प संस्था के सदस्य सोहेल कुरेशी ने हिंदू दलित का पूरे रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करवाया।
वहीं परिजनों ने दोनों हाथ जोड़कर सोहेल कुरेशी का धन्यवाद कहा और धन्यवाद कहते-कहते सभी की आंखों से आंसू छलक आए।
धर्म और जाति से ऊपर उठकर मानवता की मिसाल पेश करने वाले संकल्प संस्था के सदस्य को दिल से सलाम।
रिपोर्ट आशीष रजक