कांग्रेस विधायक के बोल पर भड़के भाजपाई विधायक के घर भाजपाईयों ने की तोडफ़ोड़, शहर में तनाव - NewsKranti

कांग्रेस विधायक के बोल पर भड़के भाजपाई विधायक के घर भाजपाईयों ने की तोडफ़ोड़, शहर में तनाव

admin
By
admin
2 Min Read

विदिशा :- शहर में गुरुवार देर शाम को भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टण्डन और उनके समर्थकों ने कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के घर और कार्यालय पर हमला बोलकर जमकर तोडफ़ोड़ की है। इन कार्यकर्ताओं का आरोप है।

कि शशांक भार्गव ने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस घटना के बाद विधायक के निवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। शहर में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर में शशांक भार्गव ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे चाहे तो नरेंद्र मोदी से कहकर पेट्रोल-डीजल के दाम कम करवा सकती हैं।

- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने इसे आपत्ति जनक टिप्पणी मानते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन के साथ थाने पहुंचकर कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बात लगभग रात 8:30 बजे अचानक अनेक भाजपा कार्यकर्ता और नेता भार्गव के कार्यालय और निवास में घुस गए और उन्होंने जमकर तोडफ़ोड़ की। बाहर खड़ी गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा। विधायक का आरोप है।

कि तोडफ़ोड़ करने वालों में भाजपा के कई नेता शामिल बताये जारहे हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये भी पता चल रहा है कि हवाई फायरिंग भी की गई है । अभी ये नही बताया जा सकता कि किसने ओर किस पक्ष के द्वारा की गई है।

Share This Article