जमीअत उलमा मध्यप्रदेश सर्व धर्म सदभावना मंच ने किया राघौगढ के मौलाना इसलाम कोरोना वारियर्स का सम्मान - NewsKranti

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश सर्व धर्म सदभावना मंच ने किया राघौगढ के मौलाना इसलाम कोरोना वारियर्स का सम्मान

admin
By
admin
3 Min Read

गुना मध्यप्रदेश :- (हाजी इमरान ) भोपाल आज दिनांक मध्यप्रदेश जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के प्रेस सचिव एवं सर्व धर्म सदभावना मंच के प्रदेश सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने बताया कि जमीअत उलमा सर्व धर्म सदभावना मंच की और से आज लॉक डाउन में निस्वार्थ अपनी सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धाओं को मंच एवं जमीअत की।

औऱ से सम्मानित किया गया जिसमें जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब और सदभावना मंच के उपाध्यक्ष ज्ञानी दिलीप सिंह जी  ने शजहाँ बाद थाना प्रभारी श्री मोहम्मद ज़हीर साहब एस आई रघुवंत सिंह जी, पत्रकार क़मर गोस्  के साथ साथ समस्त थाना  शाहजहानाबाद थाने के जवानों को कोरोना योद्धा कर्म वीर सम्मान से समानित किआ गया।

जमीअत उलमा एवं सर्व धर्म सदभावना मंच की और से शहर के समाज सेवइयों ज़िला प्रशासन पुलिस अधिकारियों , डॉक्टरों एवं नगर निगम कर्मचारियों, पत्रकारों, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को कोरोना वारियर्स कर्म वीर सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।

- Advertisement -

जिन्होंने पूरे लॉक डाउन में अपनी और से किसी न किसी तरहां निस्वार्थ अपनी सेवाएं प्रदान कर शहर की सुरक्षा और आम नागरिकों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा में अहम किरदार अदा किया है आज उन योद्धाओं को सम्मानित कर इस का प्राम्भ किआ गया।

इस सम्मान पत्र में जमीअत उलमा मध्यप्रदेश सर्व धर्म सदभावना मंच के अलावा प्रदेश की अन्य प्रमुख संस्थाएँ भी सम्मिलित है जिसमे दी बुद्ध भूमि धर्मदूत संघ राष्ट्रीय ईसाई महा संघ, मौलाना बरकतुल्लाह एजुकेशनल सोसाइटी, सिख समाज, बोहरा जमात  के बैनर तले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

जिसका उद्देश्य कोरोना वारियर्स के सम्मान के साथ साथ आपसी एकता और भाई चारे का संदेश भी दिया जा सके  जिसमे मुख्य रूप से सम्मान पत्र में सभी संस्थाओं के प्रमुख हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध, जैन, बोहरा जमात के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मिलित हैं जिसके  द्वारा ये सम्मानित किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के कार्यलय में थाना प्रभारी   शाहजहानाबाद  एवं अन्य पुलिस के जवानों का सम्मान किया गया जिसमें मोहम्मद कलीम एडवोकेट, हाजी मोहम्मद इमरान हारून, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद हनीफ़ अय्यूबी, मुफ़्ती मोहम्मद राफे, फईम उद्दीन चौधरी, मोहम्मद गुलरेज़, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद अहमद,आदि सम्मिलित थे।

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

Share This Article