गूंगी बहरी लड़की के साथ दुराचार करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - NewsKranti

गूंगी बहरी लड़की के साथ दुराचार करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

admin
By
admin
1 Min Read

चांचौड़ा :- 14 जून की रात्रि में गूंगी बहरी लड़की के साथ आरोपी शिव नारायण अहिरवार एवं जगदीश अहिरवार द्वारा बारी-बारी से दुराचार की जाने की रिपोर्ट गूंगी बहरी लड़की की मां ने चाचौड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई थी दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 376 डी और 323 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए गुना पुलिस अधीक्षक तरुण नायक द्वारा घटना के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए चाचौड़ा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता को निर्देश दिए गए थे जिस पर चाचौड़ा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने गठित टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया

इसके तहत टीम ने आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर बार-बार दबिश दी जिसके चलते पुलिस टीम को दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई इस दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में चाचौड़ा थाना प्रभारी राकेश गुप्ता एसआई रितु शर्मा उपनिरीक्षक कुशल पाल एसआई अरुण सिंह तोमर आरक्षक महत्वपूर्ण भूमिका रही

- Advertisement -
  • रिपोर्ट :- कुंभराज गुना
Share This Article