कुएं में मिली युवती की लाश - NewsKranti

कुएं में मिली युवती की लाश

admin
By
admin
1 Min Read

कुंभराज :- जिले में आज सुबह तुलसी खेड़ी रोड पर  रघवीर सिंह लोधा के कुआं मे सूखे कुएं में मिली खुशबू पुत्री  श्याम लाल विश्वकर्मा निवासी कुंभराज उम्र 17 वर्ष जो कि रात को 8:00 बजे मेडिकल पर दवाई लेने दोनों बहनें  साथ आई हुई थी।

जिसके चलते एक बहन घर पर पहुंची दूसरी रास्ते में गायब हो गयी। की सूचना पुलिस थाने पर दी गई मगर पुलिस द्वारा बताया गया था। कि आप जाइये को सुबह विवेचना करेंगे आज सुबह सूचना मिली की तुलसी खेड़ी रोड पर एक कुआं में एक लड़की की लाश पड़ी हुई है।

जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंची मौके पर पहुंचने के बाद उसको देखा गया। तो खुशबू नामक लड़की  की पुष्टि की गई। लड़की के कपड़े फटे हुए थे लाश को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि उसके साथ कुछ अनहोनी घटना हुई है। पीएम के बाद घटना की जानकारी मिलना शेष।

- Advertisement -

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

Share This Article