जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न - NewsKranti

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

admin
By
admin
2 Min Read

राजगढ :- जिला आपदा प्रबंधन समिति के बैठक कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई बैठक में सांसद रोडमल नगर विधायक नरसिंहगढ़ के राजवर्धन सिंह सारंगपुर विधायक कुअर कोठार राजगढ़ विधायक बाबूलाल तवर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष दिलबर यादव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस यदृ महामारी अधिकारी डॉ महेंद्र पाल सिंह तथा अन्य उपस्थित रहे।

बैठक में ब्यावरा नरसिंहगढ़ में कोरोना के अधिक प्रकरण मिलने तथा लोगों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन ना करने पर गंभीरता से विचार किया गया सर्व समिति से निर्णय लिया गया ब्यावरा और नरसिंहगढ़ शहर में टोटल लोक डाउन किया जाना जरूरी है।

31 जुलाई को शाम 8:00 बजे से 4 अगस्त की शाम 8:00 बजे तक दोनों शहरों में टोटल लोक डाउन रहेगा। नियमानुसार गाइड लाइन मैं छूट प्राप्त गतिविधियों और दुकाने खुली रहेंगी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस यदृ ने कोरोना संबंधी जानकारी देते हुए बताया।

- Advertisement -

कि जिले में अभी तक 285 कोरोना के मरीज मिले हैं ब्यावरा में 85 खिलचीपुर मै 10 नरसिंहगढ़ मैं 62 राजगढ़ में 34 सारंगपुर 52 जीरापुर में 29 और तलेन मैं 11 प्रकरण प्राप्त हुए समिति में सर्व सम्मति से भी यहां अपील की सामाजिक और मास्क लगाने के नियम का पालन करें सही भी एक साथ इकट्ठा ना हो यादी नियमों का पालन नहीं किया गया तो सख्ती से कार्रवाई होगी।

Share This Article