जिले में अब तक 308.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज - NewsKranti

जिले में अब तक 308.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

admin
By
admin
1 Min Read

गुना :- जिले में 01 जून से अब तक 308.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जो कि सामान्‍य वर्षा का 29.3 प्रतिशत है। जिले में गतवर्ष इसी अवधि में 357.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1053.5 मिलीमीटर है।

अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 01 जून से 28 जुलाई 2020 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र गुना में 296.2 मिलीमीटर, बमौरी में 368.0, आरोन में 313.0, राघौगढ़ में 264.0, चांचौड़ा में 313.0 तथा वर्षामापी केन्द्र कुम्‍भराज में 299.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

रिपोर्ट इदरीस मंसूरी

- Advertisement -
Share This Article