हाई डिपेंडेंसी यूनिट से डिस्चार्ज हुए दो कोरोना मरीज

admin
By
admin
1 Min Read

रायसेन :- जिले की उदयपुरा तहसील में संकल्प संस्था के द्वारा निर्मित हाई डिपेंडेंसी यूनिट में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार डॉ रजनीश सिंघई द्वारा किया जा रहा है।

इस हाई डिपेंडेंसी यूनिट में ग्राम अंडिया और बांसखेड़ा में मिली दो कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं का उपचार किया गया।

उपचार के उपरांत दोनों महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई और दिनांक 25 जुलाई 2020 को दोनों ही महिलाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया। दोनों ही महिलाएं खुशी-खुशी अपने घर पहुंची।

अभी इस हाई डिपेंडेंसी यूनिट में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार जारी है। उदयपुरा क्षेत्र में ही संकल्प संस्था के द्वारा निर्मित हाई डिपेंडेंसी यूनिट में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

इस यूनिट के निर्माण के पूर्व कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भोपाल रेफर किया जाता था। पर अब वही उपचार उदयपुरा क्षेत्र में ही लोगों को मिल रहा है। और लगातार लोग ठीक भी हो रहे हैं।

रिपोर्ट आशीष रजक

Share This Article